फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरप्रीत सिंह ने क्रिकेट टूर्नामेंट में जीता मोटरसाइकिल

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरप्रीत सिंह ने क्रिकेट टूर्नामेंट में जीता मोटरसाइकिल
विज्ञापन

मुक्तसर। जिले के गांव मडाहर कलां में जीवनजोत सिंह मराड़ की याद को समर्पित क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन हुआ। सरबजीत सिंह मराड़ तथा भूपिंदर सिंह भिंदा के नेतृत्व में आयोजित टूर्नामेंट का शुभारंभ मुख्य मेहमान जसपाल सिंह ने रीबन काट की किया। टूर्नामेंट में मराड़ कलां की टीम का प्रदर्शन शानदार रहा। जबकि कुलदीप सिंह संधू ने 15 गेदों में 50 रन बनाकर शानदार प्रदर्शन किया। टूर्नामेंट में पूर्व विधायक करन कौर बराड़ ने मुख्य मेहमान के तौर पर शिरकत की। उन्होंने क्लब को 5,100 रुपये की राशि भेंट की। इस मौके पर पूर्व विधायक सुखदर्शन सिंह मराड़, अजयपाल सिंह ने भी क्लब को सहायता के तौर राशि भेंट की। टूर्नामेंट में क्रिकेट खिलाड़ी गुरप्रीत सिंह बरीवाला को उम्दा प्रदर्शन करने पर मोटरसाइकिल तथा अन्य खिलाड़ियों को सम्मान चिह्न देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर कुलदीप सिंह, गब्बर, परमजीत सिंह, जग्गा बरीवाला, जगरुप सिंह, बलवंत सिंह के अलावा गांव वासी भी उपस्थित थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें