4 जिलों में इंटरनेट सेवा 16 अप्रैल तक रहेगी बंद
जालंधर। सूबे के फगवाड़ा में एक चौक का नाम बदलने को लेकर हुए हिंसक संघर्ष से पैदा हुए तनाव से कपूरथला, जालंधर, नवांशहर और होशियारपुर में इंटरनेट व एसएमएस सेवाएं 16 अप्रैल तक बंद कर दी गई हैं। पहले यह सेवाएं 15 अप्रैल तक बंद की गई थीं। फगवाड़ा में दलित और हिंदू समुदाय के लोगों के बीच डॉ. भीमराव आंबेडकर का फ्लैक्स बोर्ड लगाने व स्थानीय गोल चौक का ‘संविधान चौक’ के रूप में नामकरण करने को लेकर हुए टकराव के बाद यहां स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है। इसे लेकर कोई तनाव न पनपे इसलिए प्रशासन ने इस पाबंदी को 16 अप्रैल तक बढ़ा दिया है।