‘कैप्टन साहब जालंधर में खुलेआम चल रहा खनन’
कांग्रेसी नेता ने सीएम को पत्र लिखकर खोली पोल, अधिकारी बना रहे हैं बेवकूफ
अमर उजाला ब्यूरो
जालंधर।
कांग्रेसी नेता व आरटीआई सेल के संजय सहगल ने कैप्टन अमरिंदर सिंह को पत्र लिखकर कहा है कि रेत माफिया ने जालंधर में खुलेआम लूट मचाई हुई है। आधी रात को कई खड्डों से रेत निकाली जा रही है। इसमें प्रशासनिक व पुलिस अधिकारी मिले हैं।
संजय सहगल ने पत्र में कहा कि पहले भी 29 मार्च को ईमेल के माध्यम से आपको तथ्यों से सूचित किया था कि खनन माफिया ने लूट मचा रखी है। खनन माफिया ने गांव खैरलापुर, बंगीवाल, अकबरपुर कलान, बिटलान, गौंसवाल, बेहर, अकोपुर में मिड नाइट में लगातार अवैध खनन कर रही है जो (नकोदर उप डिविजन), जालंधर जिले में आता है। स्थानीय प्रशासन, खनन अधिकारी और स्थानीय पुलिस अधिकारियों ने गांव खरालपुर, बंगीवाल, अकबरपुर कलान में अवैध खनन की जांच में विफल हो गए हैं, जालंधर जिले के बितलान, गंसुवाल में खुलेआम चालान किये जा रहे हैं।
सहगल ने कहा कि राष्ट्रीय ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) और राज्य सरकार के निर्देशों के अनुसार, खनन अधिकारियों को चारों ओर झंडे के साथ खनन के लिए आवंटित क्षेत्र को निर्धारित करना चाहिए ताकि लीज क्षेत्र के बाहर कोई अवैध खनन नहीं किया जा सके। कई खड्डे कई फीट गहरी कर दी गई हैं और जितनी रेता निकालने की अनुमति है, उससे कई गुन अधिक रेत निकाल ली गई है। कृ पया इस संबंध में अनियमितताओं की जांच के लिए वरिष्ठ अधिकारियों को नियुक्त करें और स्थानीय प्रशासन और पुलिस अधिकारियों से नियमित स्थिति रिपोर्ट भी मांगे। वर्तमान में स्थानीय प्रशासन को यह नहीं पता था कि विभाग ने खनन के लिए जमीन का कौन सा हिस्सा किराए पर दिया गया था। सहगल ने कहा मुख्यमंत्री ने 8 मार्च को सभी डिप्टी कमिश्नर, एसएसपी, खनन अधिकारी को आदेश दिया था कि वे प्रत्येक खनन स्थल पर निगरानी व पूरी रिपोर्ट तैयार की जाए।