फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महानगर के स्कूलो में धूमधाम से मना होली का पर्व

विज्ञापन
विज्ञापन
रंग लगाकर दोस्ता और गुरुजनों को दी बधाई
विज्ञापन

महानगर के स्कूलों में धूमधाम से मना होली का पर्व
अमर उजाला ब्यूरो
जालंधर।
रंगों का पर्व होली महानगर के सभी स्कूलों में धूमधाम से मनाया गया। इस दिन विद्यार्थियों ने रंग लगाकर अपने सहपाठियों व अध्यापकों को होली की मुबारकबाद दी। इनोसेंट हार्ट्स के इनोकिडस, जीएमटी, लोहारां व सीजेआर के प्री-प्राइमरी विंग में छोटे बच्चों ने फूलों की होली खेली। कुछ बच्चे राधा-कृष्ण के वेश में आए व उन्होंने वृंदावन जैसा माहौल बना दिया। अध्यापिकाओं ने बच्चों को होली के त्योहार के महत्व बारे बताया और होलिका और प्रहलाद बारे भी जानकारी दी।
इसी तरह सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन द्वारा ग्रीन होली मनाई गई। इसमें छात्र श्री राधा-कृष्ण जी रूप धारण कर संस्था में आए व फूलों से होली खेलते हुए पर्यावरण को खुशबूदार बनाया व छात्रों ने होली के गीतों पर डांस किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीटी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के शाहपुर कैंपस में अंतरराष्ट्रीय छात्रों ने उत्साह के साथ होली खेली। सीटी पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने रंगों को त्याग कर फूलों से होली खेली। एपीजे स्कूल, टांडा रोड पर भी होली का पर्व धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान स्कूल के बच्चों ने अक दूसरे को रंग लगाया व होली से संबंधित गीत भी गाए। स्कूल प्रिंसिपल अर्शिया बढ़ालिया ने सभी विद्यार्थियों को होली के पर्व की शुभकामनाएं दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें