फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस और ट्रक की भिड़ंत में पच्चीस जख्मी, पांच की हालत गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
धुंध में बस और ट्रक भिड़े, पांच गंभीर जख्मी
विज्ञापन

बस में सवार 25 सवारियां को आईं हलकी चोटें
अमर उजाला ब्यूरो
फिरोजपुर।
धुंध में जीरा-फिरोजपुर राजमार्ग स्थित शहंशाह मैरिज पैलेस के पास वीरवार सुबह सात बजे बस और ट्रक की भिड़ंत हो गई। हादसे में दो महिलाएं समेत पांच लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। बस में करीब 25 सवारियां मौजूद थी। सभी को हलकी चोटें लगी हैं। उन्हें जीरा के अस्पताल में इलाज के बाद छुट्टी दे दी।
विज्ञापन

जिला तरनतारन वासी गांव सहिबाजपुर गुरभेज सिंह ट्रक चला रहा था। वह जीरा से फिरोजपुर आ रहा था। वहीं रोहतक की एक निजी बस नंबर-पीबी 02 बीएस9848 फिरोजपुर से जीरा आ रही थी। शहंशाह पैलेस के पास धुंध में दोनों की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में बस चालक लखवीर सिंह वासी फिरोजपुर, लखविंदर सिंह, वीरपाल कौर वासी गांव भामा, हरपाल सिंह वासी लोहगढ़, बलविंदर कौर वासी गांव गोगोआनी गंभीर रूप से जख्मी हो गए। उन्हें नजदीकी अस्पताल में दाखिल करवाया गया। सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन


फोटो संख्या--09एफजेडआरपी01
कैप्शन--जीरा (फिरोजपुर) के नजदीक सड़क हादसे में बस और ट्रक हुए क्षतिग्रस्त।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें