बस से टकराई कार क्षतिग्रस्त
मुक्तसर। गांव बुट्टर सरीह के पास बुधवार सुबह गलत दिशा से ओवरटेक करने के प्रयास में एक कार बस से टकराकर पलट गई। गनीमत रही कि जानी नुकसान से बचाव हो गया, लेकिन कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। सुबह करीब नौ बजे पंजाब रोडवेज डिपो की बस मुक्तसर से बठिंडा जा रही थी। इसे माछीके वासी ड्राइवर मनदीप सिंह चला रहा था। इसके पीछे जा रही कार गलत दिशा से बस को ओवरटेक करने लगी। इसे गांव धूलकोट निवासी दलबीर सिंह चला रहा था। कार बस से टकराकर सड़क के साथ बने गड्ढे में जा गिरी। कार में सवार चारों व्यक्ति बाल-बाल बच गए, लेकिन कार क्षतिग्रस्त हो गई।