फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बा रिश के बाद खस्ताहाल हुई शहर की सड़कें, लोगों का वाहन चलाना हुआ मुश्किल

विज्ञापन
विज्ञापन
बारिश के बाद जालंधर की सड़कें खस्ताहाल
विज्ञापन

लोगों का वाहन चलाना हुआ मुश्किल
अमर उजाला ब्यूरो
जालंधर।
बारिश के बाद खस्ताहाल हुई शहर की सड़कों पर लोगों का वाहन चलाना बेहद मुश्किल हो गया। कई इलाकों की सड़कों पर पड़े गहरे गड्ढे हादसे का कारण बन रहे हैं। वहीं अभी तक निगम प्रशासन ने इन सड़कों पर पेचवर्क करवाने का कोई इंतजाम नहीं किया। गांव लिद्दड़ा और सुरानस्सी को जाती रोड का काफी बुरा हाल है। सड़कों पर पड़े गहरे खड्ढों से लोगों को हर समय हादसों का अंदेशा बना रहता है। वहीं नामदेव चौक से बीएमसी चौक, बस स्टैंड फ्लाईओवर के नीचे, प्रीतनगर से दोआबा चौक, पठानकोट चौक से ट्रांसपोर्ट नगर, अवतार नगर रोड, वर्कशॉप चौक से डीएवी कॉलेज पर सड़कें टूटी हुई हैं। ऐसे में राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। रविवार हुई भारी बरसात के बाद सड़कों की हालत पहले से ज्यादा खस्ता हो गई। यहां तक की नेशनल हाईवे के अंतर्गत आती सड़कों पर भी कई दिनों तक पानी खड़ा रहा। सड़कों पर पड़े गड्ढों को भरने के लिए नगर निगम प्रबंधन ने अभी कोई ठोस प्रयास शुरू नहीं किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें