फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Suicide: जालंधर में 14 साल की किशोरी ने लगाया फंदा, स्कूल से आते ही अपने कमरे में पंखे से झूल गई नाबालिग

Tue, 26 Nov 2024 10:01 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)

सार

पंजाब के जालंधर के आबादपुरा में 14 साल किशोरी ने घर पर फंदा लगाकर आत्महत्या की है। किशोरी स्कूल से घर लौटी और अपने कमरे में चली गई। कमरे में पंखे से उसने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन
जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जालंधर में नाबालिग किशोरी ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। डिवीजन नंबर छह के इलाके के आबादपुरा में 14 साल किशोरी ने घर पर फंदा लगाकर आत्महत्या की है। परिवार को इस बात का यकीन नहीं हो रहा है कि उनकी बेटी इतना खौफनाक कदम उठा सकती थी। बेटी की मौत के बाद परिवार में शोक का माहौल है। वहीं, घटना के बाद इलाके के लोग भी हैरान हैं। 
विज्ञापन


मृतका दयावंती सरकारी स्कूल की छात्रा थी। घटना की सूचना पाते ही थाना-6 की पुलिस घटना स्थल पर पहुंची। पुलिस ने शव कब्ज़े में लेकर जांच शुरू कर दी है। 

बताया जा रहा है कि मृतका किशोरी मंगलवार को रोजाना की तरह स्कूल गई थी। दोपहर में वह स्कूल से घर लौटी और अपने कमरे में जाकर फंदा लगा लिया। देर शाम घर वाले उसके कमरे में गए तो वह दंग रह गए। किशोरी का शव कमरे में पंखे से झूल रहा था। परिवार के लोगों ने शोर मचाया तो आसपास के लोग भी इकट्ठा हो गए। इसके बाद घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच में लगी है। परिवार वालों के बयान भी दर्ज किए जा रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें