फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव चक बजीदा में 35 एकड़ में तैयार खड़ी गेहूं की फसल को लगी आग

विज्ञापन
विज्ञापन
जलालाबाद में 35 एकड़ फसल में लगी आग
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जलालाबाद (फिरोजपुर)। गांव चक बजीदा में बुधवार को 35 एकड़ में तैयार खड़ी गेहूं की फसल और चार एकड़ पराली को आग लग गई। आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है। घटना के बाद ग्रामीणों ने ट्रैक्टरों की मदद से आग पर काबू पाने का प्रयास किया। घटना की जानकारी मिलने के बाद घुबाया पुलिस चौकी इंचार्ज किशोर चंद और नायब तहसीलदार अमरेंदर सिंह भी घटना का जायजा लेने पहुंचे।
विज्ञापन

किसानों के मुताबिक करीब 11 बजे गेहूं की फसल को आग लगी। सूचना देने के कुछ समय बाद फायर बिग्रेड पहुंच गई। किसान जज सिंह, प्रदीप सिंह, अजमेर सिंह ने बताया कि आग से 35 एकड़ फसल और 4 एकड़ पराली जली है। किसानों ने बताया कि यह सब बिजली विभाग की लापरवाही के कारण हुआ है। तार ढीली होने कारण अकसर ही स्पार्किंग का खतरा बना रहता है। स्पार्किंग के कारण गेहूं की फसल आग की भेंट चढ़ गई है। उधर, नायब तहसीलदार अमरेंद्र सिंह का कहना है कि नुकसान की रिपोर्ट अधिकारियों को दी गई है। दूसरी तरफ, पावरकाम के एसडीओ नवजोत सिंह ने कहा कि आग लगने का कारण शार्ट सर्किट नहीं है। उन्होंने बताया कुछ किसानों की ओर से अपनी जमीन से पोल उखाड़ने के चलते तार ढीले हो गए हैं, परंतु शार्ट सर्किट नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें