कार की टक्कर से बाइक सवार की मौत
अमर उजाला ब्यूरो
जैतो (फरीदकोट)। स्थानीय बठिंडा रोड पर गांव चंदभान के पास एक तेज रफ्तार कार की टक्कर के से बाइक सवार व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान संता सिंह नगर गुमटी खुर्द निवासी स्वर्ण सिंह के रूप में हुई है। इस मामले में पुलिस ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ केस दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस को दिए बयान में मृतक के बेटे चमकौर सिंह ने बताया कि उसका पिता स्वर्ण सिंह बाइक पर जा रहा था। गोनियाना मंडी की तरफ से आई तेज रफ्तार कार ने उसके पिता की बाइक को टक्कर मार दी। जिसके चलते वह सड़क पर गिर गए और गंभीर चोटें लगने की वजह से उनकी मौत हो गई।