अबोहर बार एसोसिएशन : 8 प्रत्याशियों के नामांकन पत्र दाखिल
अबोहर। पांच अप्रैल को होने वाले बार एसोसिएशन के चुनाव के लिए नामांकन पत्र दाखिल करने के अंतिम दिन कुल 8 उम्मीदवारों ने अपने नामांकन पत्र दाखिल किए। 30 मार्च को दोपहर एक बजे तक नामांकन पत्रों की जांच होगी और सांय 4 बजे तक कोई भी प्रत्याशी अपना नामांकन पत्र वापस ले सकता है। चुनाव अधिकारी एडवोकेट कृष्ण लाल बिश्नोई, अनीता चलाना और अरुण मुंजाल ने बताया कि शुक्रवार शाम पांच बजे तक प्रधान, सेक्रेटरी, ज्वाइंट सेक्रेटरी और कैशियर पद के लिए दो-दो उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किए। प्रधान पद के लिए निवर्तमान प्रधान एडवोकेट अमनदीप सिंह धालीवाल व पूर्व प्रधान नरेन्द्र गर्ग, सेक्रेटरी के लिए आनंद गुप्ता तथा मोहन लाल गोयल, ज्वाइंट सेक्रेटरी के लिए प्रभजोत कालड़ा तथा मंजीत जसूजा और कैशियर पद के लिए गौरव धूड़िया तथा वजिंद्र सिंह बिश्नोई के नाम शामिल हैं।