बिजली गिरने से तीन फीडरों के ब्रेकर जले
अमर उजाला ब्यूरो
फाजिल्का। बादलों की गड़गड़ाहट के बीच बुधवार देर रात गांव चक्क बनवाला के बिजली घर में रखे 11 केवी के छह फीडरों में से तीन फीडरों के ब्रेकर जल गए। इससे वीरवार को सारा दिन दर्जनों गांवों की बिजली गुल रही।
कुलदीप सिंह ने बताया कि रात करीब 11:45 पर बिजली कार्यालय के गेट से होते हुए बिजली घर के अंदर लगे 11 केवी के छह फीडरों से टकरा गई। इस कारण बनवाला फीडर, माधव नगरी फीडर व एक अन्य फीडर के ब्रेकर जल गए। उन्होंने बताया कि अबोहर से पहुंची टीम बिजली घर में बाकी उपकरणों की जांच कर रही है। उधर सुबह से लेकर शाम तक बिजली गुल रहने से कई गांवों के लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। विभाग के अधिकारियों के अनुसार अभी बिजली सप्लाई में समय लग सकता है।