फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशे के ओवरडोज से नौजवान की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजपुर। नशे के ओवरडोज से जीरा कस्बे के पासगांव लौंगदेवा में एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान 26 वर्षीय लखबीर सिंह उर्फ लक्खा पुत्र प्यारा सिंह के रूप में हुई है।
विज्ञापन

मृतक के चचेरे भाई जसमिंदर सिंह ने बताया कि तीन साल पहले लखबीर सिंह की अमृतपाल कौर के साथ शादी हुई थी। उससे एक बेटा भी है। लखबीर दौलतपुरा स्थित टाइल्स फैक्ट्री में काम करता था। सुबह दस बजे वह फैक्ट्री में काम करने के लिए गया था। दोपहर बाद पता चला कि लखबीर सिंह का शव कोटईशेंखा के पास कूड़े के ढेर में पड़ा है। मृतक की मां अमरजीत कौर ने कहा कि जो लोग नशा बेचते हैं उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें