फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चे की मौत के मामले में खैहरा के खिलाफ प्रदर्शन करेगें परिजन

विज्ञापन
विज्ञापन
बच्चे की मौत के मामले में खैरा के खिलाफ प्रदर्शन करेंगे परिजन
विज्ञापन

आप नेता की पायलट गाड़ी के चालक के खिलाफ मामला दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदकोट। आम आदमी पार्टी के बागी नेता व पूर्व नेता प्रतिपक्ष सुखपाल सिंह खैरा की पायलट गाड़ी से छह वर्षीय बच्चे की मौत के मामले में पुलिस ने गाड़ी के चालक सुच्चा सिंह के खिलाफ आपराधिक केस दर्ज कर लिया है। इस मामले में मृतक बच्चे के परिवार ने सुखपाल सिंह खैरा व उनके समर्थकों पर हादसे के बाद सुध न लेने का आरोप लगाते हुए 7 अक्तूबर को बच्चे का शव साथ लेकर कोटकपूरा की नई अनाज मंडी में खैरा की अगुवाई में होने वाले इंसाफ मार्च के दौरान प्रदर्शन करने की घोषणा की है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार बुधवार देर शाम फिरोजपुर रोड पर हुए हादसे के दौरान आप नेता सुखपाल सिंह खैरा की पायलट गाड़ी की चपेट में आने से छह वर्षीय बच्चे अर्जुन पुत्र रणबीर सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया था और गुरु गोबिंद सिंह मेडिकल कॉलेज अस्पताल में इलाज के दौरान शुक्रवार शाम बच्चे की मौत हो गई थी। शनिवार को थाना कोतवाली पुलिस ने मृतक के पिता रणबीर सिंह के बयान पर खैरा की पायलट गाड़ी के चालक सुच्चा सिंह के खिलाफ केस दर्ज कर लिया था। पोस्टमार्टम के बाद परिवार ने बच्चे का संस्कार नहीं किया और उसके शव को मृतक देह संभाल केंद्र में रखवा दिया है। बच्चे के पिता रणबीर सिंह ने आरोप लगाया कि हादसे के बाद सुखपाल सिंह खैरा समेत उनकी पार्टी के किसी नेता ने उनकी सुध नहीं लेना जरूरी नहीं समझा जिसके चलते उन्होंने 7 अक्तूबर को कोटकपूरा में खैरा के खिलाफ रोष प्रदर्शन करने का फैसला किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें