फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जगमीत बराड़ ने शुरु की मुक्ति यात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
सूबे के गंभीर मसलों से मुक्ति को निकाली यात्रा
विज्ञापन

पूर्व सांसद ने जगमीत बराड़ ने मुक्तसर से शुरू की मुक्ति यात्रा
किसी सियासी नेता के पक्ष या विपक्ष में बोलने से करेंगे परहेज
अमर उजाला ब्यरो
मुक्तसर। सूबे के गंभीर मसलों को लेकर पूर्व सांसद जगमीत सिंह बराड ने बुधवार से मालवा क्षेत्र की दो दिवसीय मुक्ति यात्रा शुरू कर दी है। मुक्तसर से शुरू हुई यात्रा 6 सितंबर को तख्त श्री दमदमा साहिब तलवंडी साबो में पहुंचकर संपन्न होगी। यात्रा शुभारंभ के दौरान बराड़ के साथ उनके भाई पूर्व विधायक रिपजीत सिंह बराड़, पूर्व विधायक सुखदर्शन सिंह मराड़ व पूर्व विधायक विजय साथी मोगा भी मौजूद थे।
प्रेसवार्ता में जगमीत सिंह बराड़ ने कहा कि यह यात्रा सियासत से रहित है। यात्रा के दौरान किसी सियासी नेता के खिलाफ या पक्ष में कोई शब्द नहीं बोला जाएगा। सिर्फ पंजाब के हितों की बातें ही की जाएंगी। उन्होंने केंद्र सरकार से पंजाब को अधिक अधिकारों वाला राज्य करार देने की मांग की। उन्होंने कहा कि देश के 11 राज्यों को यह अधिकार प्राप्त है। केंद्र सरकार इन राज्यों को कर्जा देने की जगह ग्रांट जारी करती है। पंजाब को भी यह अधिकार मिलना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया संगतों के दर्शनों के लिए करतारपुर साहिब का रास्ता खुलवाने, लोगों को नशे के जाल से निकालने, किसानों व मजदूरों की आत्महत्याएं रुकवाने, प्रदूषित हो रहे पर्यावरण को बचाने, युवा पीढ़ी का विदेशों की ओर जाने से रुझान रोकने व पंजाब के सिर पर चढ़े लाखों-करोड़ों के कर्ज के मुद्दे को लेकर यात्रा निकाली जा रही है। मालवा के बाद दुआबा व माझा में भी ऐसी यात्राएं निकाली जाएंगी। इस दौरान बराड़ ने मोहाली स्थित एयरपोर्ट का नाम शहीद भगत सिंह के नाम पर रखने की मांग भी उठाई। ये यात्रा गांव बरकंदी, भुंदड, दोदा, लुहारा, बुट्टर शरीह, भलाईआना , साहब चंद, कोटभाई, गिद्दड़बाहा, लालबाई, बीदोवाली, मान, काल झरानी, नंदगढ घुदा, नरुआना होते हुए देर शाम बठिंडा पहुंची।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें