फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरगाड़ी मोर्चे में सिख जत्थेबंदियों से मिले कैबिनेट मंत्री बाजवा

विज्ञापन
विज्ञापन
एक घंटे तक चली बैठक, सीएम से बात करने का दिया आश्वासन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदकोट।
बरगाड़ी बेअदबी मामले व बहिबल गोलीकांड समेत सजा पूरी कर चुके सिख बंदियों की रिहाई की मांग को लेकर बीती 1 जून से बरगाड़ी में चल रहा सिख जत्थेबंदियों का मोर्चा लगातार जारी है। रविवार को सिख जत्थेबंदियों से बातचीत करने के लिए पंजाब सरकार की तरफ से कैबिनेट मंत्री तृप्त राजिंदर सिंह बाजवा धरना स्थल पर पहुंचे। उन्होंने करीब एक घंटे तक जत्थेबंदियों के साथ बैठक में हिस्सा लिया।
जानकारी के अनुसार इस बैठक के दौरान कैबिनेट मंत्री ने बेअदबी मामले, बहिबल गोलीकांड व सिख बंदियों की रिहाई के बारे में किए जा रहे प्रयासों व कार्रवाई की जानकारी दी और सरकार की तरफ से धरना खत्म करने का आग्रह किया। सिख जत्थेबंदियों के वफद ने भी अपनी भावनाओं के बारे में अवगत करवाया। बैठक के बाद वह मोर्चा स्थल पर सरबत खालसा के मनोनीत कार्यकारी जत्थेदार भाई ध्यान सिंह मंड से भी मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाजवा ने कहा कि समूह सिख जत्थेबंदियों की मांगों व बैठक में हुई बातचीत के बारे में मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह को अवगत करवाया जाएगा। फैसला उन्होंने लेना है। उन्हें उम्मीद है कि नतीजा पॉजिटिव ही निकलेगा। बैठक के बाद जत्थेदार भाई ध्यान सिंह मंड ने कहा कि आज इस मोर्चे की वजह से सारी सिख कौम अपने मतभेद भुलाकर एक मंच पर एकत्र हुई है। उन्होंने कहा कि उम्मीद है कि उनकी मांगें जोकि पूरी तरह से जायज है उन्हें मान लिया जाएगा। सरकार जो फैसला लेगी उसके बारे में समूह सिख कौम को अवगत करवा दिया जाएगा। इसके बाद सारी सिख कौम के फैसले के मुताबिक ही मोर्चा खत्म किया जाएगा।
-----
फोटो 08एफआरडीपी01
फरीदकोट के बरगाड़ी में चल रहे सिख जत्थेबंदियों के मोर्चा में पहुंचे कैबिनेट मंत्री तृप्त राजिंदर सिंह बाजवा
---------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें