मकान की छत गिरने से परिवार के छह सदस्य घायल
जलालाबाद (फिरोजपुर)।
गांव सिमरे वाला की ढाणी सुरजीत सिंह में सोमवार सुबह एक मकान की छत गिरने से परिवार के छह सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की चीख पुकार सुनकर आसपास के लोगों ने उन्हें बाहर निकाला। उन्हें अस्पताल में दाखिल करवाया गया है।
पीड़ित परिवार की महिला कक्को बाई पत्नी तेजा सिंह बताया कि घर में उनका बेटा छिंदा सिंह, बहु स्वर्णा रानी, पोती सुखजीत रानी, पोता वंशप्रीत सिंह और सुनील सिंह सो रहे थे। सुबह करीब 4 बजे अचानक कमरे की छत गिर गई। छत गिरते ही परिवार के सदस्यों में चीख-पुकार मच गई। लोगों ने परिवार के सदस्यों को कमरे के अंदर से निकाला। सभी जख्मियों को अस्पताल में दाखिल करवाया गया। कक्को बाई ने बताया कि परिवार के सदस्यों को चोटें लगी है लेकिन जानी नुकसान नहीं हुआ है। छिंदा सिंह ने बताया कि वह मेहनत मजदूरी करके अपने घर का गुजारा चला रहे हैं लेकिन सोमवार सुबह अचानक घर की छत गिर पड़ी। उन्होंने बताया कि उनके पास कमाई का कोई साधन नहीं है और उसकी सरकार और प्रशासन से मांग है कि उसको आर्थिक सहायता दी जाए।
----------------
फोटो संख्या-26एफजेडआरपी02
कैप्शन: जलालाबाद (फिरोजपुर) की ढाणी सुरजीत सिंह में एक मकान की गिरी छत।