फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे समर स्पेशल के रूप में देश के विभिन्न हिस्सों से जम्मूतवी व श्री वैष्णों देवी कटरा तक चला रहा है रेलगाड़ियां

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मूतवी और कटरा तक समर स्पेशल अप्रैल से
विज्ञापन

12 ट्रेेनें जल्द शुरू करने की तैयारी, सप्ताह में एक से तीन दिन कर सकेंगे सफर
गर्मियों में यात्रियों की संख्या को देखते हुए रेलवे ने की तैयारी
अमर उजाला ब्यूरो
फिरोजपुर।
गर्मी की छुट्टियों में वैष्णो देवी आने वालों के लिए रेलवे देश के विभिन्न हिस्सों से समर स्पेशल ट्रेनें शुरू कर रहा है। इन ट्रेनों के लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन बुकिंग शुरू हो गई है। यह ट्रेनें सप्ताह में एक से तीन दिन तक चलेंगी। अप्रैल के पहले सप्ताह में यह ट्रेनें शुरू हो जाएंगी।
जम्मूतवी से कटरा तक यात्रियों को पहुंचने में होने वाली दिक्कतों को देखते हुए इस बार रेलवे की ओर से ज्यादातर रेलगाड़ियों को जम्मूतवी से बढ़ाकर वैष्णो देवी कटरा रेलवे स्टेशन तक कर दिया गया है। रेलवे की ओर से कटरा रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को परेशानी न हो इसके लिए भी इस बार प्रबंध किए गए हैं। समर स्पेशल के रूप में रेलवे की ओर से करीब 12 ट्रेनें शुरू की जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

फिरोजपुर मंडल रेलवे के डीआरएम विवेक कुमार ने बताया कि गर्मियों में अक्सर देखा जाता है कि यात्रियों की संख्या बढ़ जाती है। ऐसे में पहले से चल रही ट्रेनों में सभी यात्रियों को सीट उपलब्ध हो पाना संभव नहीं होता। ऐसी स्थिति में चलाई जा रही समर स्पेशल के नाम से रेलगाड़ियां यात्रियों के लिए सुविधाजनक होंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें