लड़कों के क्रिकेट मुकाबले में 2015 बैच प्रथम
पिम्स में वार्षिक स्पोर्ट्स मीट का पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित
बैच 2014 के नाम रही स्पोर्ट्स मीट की ओवरऑल ट्रॉफी
अमर उजाला ब्यूरो
जालंधर।
पंजाब इंस्टीट्यूट आफ मेडिकल साइंसिस (पिम्स) में वार्षिक स्पोर्ट्स मीट का पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया। इसमें विधायक परगट सिंह बतौर मुख्यातिथि पहुंचे। स्पोर्ट्स मीट की ओवरऑल ट्रॉफी बैच 2014 के नाम रही। इस साल का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी दमनप्रीत, गैरी बत्तरा और मनप्रीत कौर रहे। विधायक परगट सिंह ने विजेता टीम के खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया।
क्रिकेट लड़कों के मुकाबलों में 2015 बैच प्रथम, 2014 बैच और 2016 बैच तीसरे स्थान पर रहे। क्रिकेट लड़कियों के मुकाबलों में 2014 बैच ने बाजी मारी। इस तरह 2016 बैच दूसरे और 2017 बैच तीसरे स्थान पर रहा। वॉलीबाल लड़कों के मुकाबलों में बैच 2015 पहले, बैच 2016 दूसरे और 2014 बैच ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। वॉलीबाल लड़कियों के मुकाबलों में 2014, 2016 व 2017 बैच पहले, दूसरे व तीसरे स्थान पर रहे।
हैंडबॉल लड़कों के मुकाबलों में बैच 2014 ने प्रथम, 2015 ने द्वितीय और 2017 ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। हैंडबाल लड़कियों के मुकाबलों में बैैच 2014 पहले, बैच 2017 दूसरे और बैच 2015 तीसरे स्थान पर रहे। इस तरह फुटबॉल में लड़कों के मुकाबलों में 2015 बैच पहले, 2016 बैच दूसरे और 2014 बैच तीसरे स्थान पर रहा। फुटबॉल लड़कियों के मुकाबलों में बैच 2014 पहले, 2016 ने दूसरे और 2015 बैच ने तीसरे स्थान पर बाजी मारी। खो-खो में बैच 2015 पहले, 2014 दूसरे और 2017 बैच तीसरे स्थान पर रहे। बास्केटबॉल मैच के लड़कों के में बैच 2014 ने पहला, बैच 2015 ने दूसरा और 2017 ने तीसरा स्थान हासिल किया। इसी प्रकार लड़कियों के मुकाबलों में बैच 2016 पहले, बैच 2017 दूसरे व बैच 2014 तीसरे स्थान पर रहा।
रस्साकशी लड़कों के मुकाबले में 2014 बैच प्रथम, 2015 द्वितीय और 2017 बैच तृतीय स्थान पर रहा। रस्साकशी लड़कियों के मुकाबलों में 2016 बैच पहले, 2015 दूसरे और 2017 बैच तीसरे स्थान पर रहा। इस दौरान पिम्स के रेजिडेंट डायरेक्टर अमित सिंह ने कहा कि युवा पीढ़ी को नशों से दूर रखने के लिए जरूरी है। पिम्स की डायरेक्टर प्रिंसिपल डॉ. कुलबीर कौर ने कहा कि खेल वह गतिविधियां हैं, जो व्यक्ति को अधिक सक्षम बनाता है।