फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

द रायल वर्ल्ड इंटरनैशनल स्कूल में पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित

विज्ञापन
विज्ञापन
अव्वल विद्यार्थियों को बांटीं ट्रॉफियां
विज्ञापन

जालंधर। द रायल वर्ल्ड इंटरनेशनल स्कूल में प्री प्राइमरी विंग की ग्रेजुएशन सेरेमनी और सालाना पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया। इसमें बतौर मुुख्य अतिथि गोपाल कृष्णन मौजूद थे। कार्यक्रम की शुरुआत गणेश और मां सरस्वती की वंदना से की गई। इसके बाद यूकेजी के विद्यार्थी जितेश ने स्पीच से सभी का मन मोह लिया। विद्यार्थियों की ओर से रंगारंग कार्यक्रम पेश किया गया। इसके बाद कार्यक्रम में पहुंचे बच्चों के अभिभावकों के लिए गेम्स और मॉडलिंग का आयोजन किया गया। मॉडलिंग में अच्छा पहरावा, बेस्ट कैट वॉक व अन्य में विजेता चुने गए। इन सभी को स्कूल के डायरेक्टर गौरव गुलाटी, प्रिंसिपल सुखदीप कौर ने इनाम व विद्यार्थियों को डिग्रियां भी बांटीं। इसके अलावा पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर रहने वाले विद्यार्थियों को ट्रॉफियां भी दी गई। प्रिंसिपल सुखदीप सिंह ने सभी अभिभावकों व मुख्य मेहमानों का स्कूल पहुंचने पर धन्यवाद किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें