राज्य के कुछ जिलों में जहरीली शराब पीने से हुई मौतों के बाद जिला पुलिस ने भी अवैध शराब कारोबारियों पर कार्रवाई शुरू कर दी है। जिले के सभी सात थाना क्षेत्रों की पुलिस ने अलग अलग 19 स्थानों पर छापे मारकर 181 बोतल शराब, 810 लीटर लाहन व एक चालू भट्टी समेत 13 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। छह आरोपी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गए। थाना कोतवाली फपुलिस ने तीन ,थाना सदर ने 2, थाना सादिक ने 2, थाना सिटी कोटकपूरा ने 2, सदर कोटकपूरा ने 3, थाना जैतो ने 5 व थाना बाजाखाना पुलिस ने 2 स्थानों पर छापे मारकर अवैध शराब व लाहन बरामद की है। सभी मामलों में एक्साइज एक्ट के तहत केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।