चुनाव खर्चों के लिए लगाए रजिस्टर की नियमत तौर पर हो जांच
जालंधर। लोकसभा चुनाव के दौरान उम्मीदवारों के खर्चों को चुनाव खातों से जोड़ने संबंधित जिला प्रशासन की तरफ से स्थानीय प्रशासकीय कांप्लेक्स में सहायक रिटर्निंग अधिकारियों और सहायक खर्च अधिकारियों का विशेष प्रशिक्षण प्रोग्राम कराया गया। जिलाधीश-कम-जिला चुनाव अधिकारी वरिंदर कुमार शर्मा ने कहा कि यह प्रशिक्षण प्रोग्राम कराने का मुख्य उद्देश्य लोकसभा चुनाव को निष्पक्ष, शांतिमय और पारदर्शी ढंग से कराना है। उन्होंने कहा कि चुनाव में कोई भी उम्मीदवार 70 लाख रुपये तक खर्च कर सकता है। यह चुनाव खर्च उम्मीदवार के नामांकन पत्र भरने की तारीख से लेकर आखिर तक गिना जाएगा। इसलिए सभी सहायक रिटर्निंग और सहायक खर्च अधिकारियों की यह ड्यूटी बनती हैं कि वे उम्मीदवारों की तरफ से मतदान संबंधित खर्च किया गया एक-एक रुपये उनके चुनाव खर्च में जोड़ें।