ट्रेन से टकराकर युवक की मौत
पठानकोट। कैंट रेलवे स्टेशन के पास शनिवार की रात ट्रेन से टकराए व्यक्ति की मौत हो गई। जीआरपी शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल लाई। यहां मृतक की पहचान शीतल कुमार (35) निवासी नेहरू नगर पठानकोट के रुप में हुई। शीतल क्रशर मैटीरियल का कमीशन एजेंट था।
जीआरपी इंचार्ज सुखविंद्र सिंह ने ने बताया कि शनिवार की रात लगभग 13 घंटा देरी से चल रही स्वराज सुपरफास्ट के गार्ड ने तकरीबन 11:30 बजे सूचना दी कि आउटर सिग्नल के पास एक व्यक्ति ट्रैक के पास गिरा पड़ा है। सि जीआरपी स्टाफ मौके पर पहुंचा। व्यक्ति की मौत हो चुकी है। मृतक के सिर पर चोट थी औरर जबड़ा भी टूटा था। ऐसा लगता था कि ट्रेन से टकराकर उसकी मौत हुई है। एएसआई अनिल कुमार ने बताया कि बताया कि मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम के बाद शव वारिसों को सौंप दिया जाएगा।