फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एंबुलेंस कर्मचारियों की हड़ताल से हुई मरीजों को परेशानी

विज्ञापन
विज्ञापन
एंबुलेंस कर्मचारियों की हड़ताल से हुई मरीजों को परेशानी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरोे
जालंधर। अपनी मांगे न माने जाने से नाराज जालंधर सिविल अस्पताल में एंबुलेंस 108 के कर्मचारियों ने 12 घंटे की हड़ताल कर दी। इस दौरान अस्पताल में एंबुलेंस खड़ी रही व किसी भी मरीज को लाने-ले जाने का काम नहीं हो सका। हड़ताल के बारे में बताते हुए जिला प्रधान अमनदीप सिंह ने कहा कि उन्होंने सरकार को मांगों की लिस्ट भेजी थी। इसमें कर्मचारियों की ड्यूटी 12 घंटे से कम करके 8 घंटे करना, पिछले 4 साल का इंक्रीमेंट ब्याज सहित मुलाजिमों को देना, बराबर काम बराबर सैलरी को लागू करना, ई.एम.टी को टीएमटी बनाना, एंबुलेंस कर्मचारियों की तनख्वाह 1 तारीख से लेकर 7 तारीख के अंदर देना, बदलियां व टर्मिनेशन तुरंत वापिस लेना व साल 2014 में जिन मुलाजिमों को गलत ढंग से निकाला गया था, उन्हें वापस ड्यूटी पर रखना आदि शामिल हैं। उन्होंने कहा कि अगर सरकार उनकी मांगों को नहीं माना तो सभी मुलाजिम आने वाले समय में अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें