फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब रोडवेज की बस पलटी बारह यात्री जख्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
तेज रफ्तार रोडवेज की बस पलटी 12 यात्री जख्मी
विज्ञापन

मोगा से फिरोजपुर आ रही थी बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलटी
अमर उजाला ब्यूरो
फिरोजपुर। मोगा से फिरोजपुर आ रही पंजाब रोडवेज की बस सतियावाला चौक और वजीदपुर के बीच से गुजरने वाले रोड पर पलट गई। इस हादसे में बारह लोग जख्मी हो गए। जिन्हें स्थानीय अस्पताल में मरहम पट्टी कराने के बाद छुट्टी दे दी। यह घटना सुबह मंगलवार घटी।
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शी राजा ने बताया कि पंजाब रोडवेज की बस नंबर पीबी 04एस 7603 मोगा से फिरोजपुर की तरफ आ रही थी। गांव वजीदपुर स्थित ऐतिहासिक गुरुद्वारा जामनी साहब के सामने से सतियावाला को निकलने वाली रोड से बस गुजर रही थी कि बीचोंबीच अचानक सड़क के किनारे खेत में पलट गई। बस के पलटते ही यात्रियों की चीखने चिल्लाने की आवाज चारों तरफ गूंजने लगी। आसपास के ग्रामीणों ने घटनास्थल पर पहुंच लोगों को बस के बीच से निकाला और मरहम पट्टी के लिए नजदीकी अस्पताल में भेजा। बस में सवार रमेश कुमार ने बताया कि बस में लगभग 15 लोग सवार थे। बस की रफ्तार तेज थी और रोड छोटा था। अचानक ही बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खेत में पलट गई। उसे भी चोट लगी है।
विज्ञापन

---------------
फोटो संख्या-26एफजेडआरपी01,02,03
कैप्शन--फिरोजपुर में मोगा से आ रही बस सडक़ किनारे पलटी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें