फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिरोजपुर के डीसी के खिलाफ कर्मचारियों का प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
मिनी सचिवालय और पावरकॉम समेत अन्य दफ्तरों पर भी धरना
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
मुक्तसर।
मई दिवस पर शहर के विभिन्न विभागों के कर्मचारियों ने मांगों को लेकर प्रदर्शन करते हुए सरकार के खिलाफ आवाज बुलंद की। पंजाब राज्य जिला डीसी दफ्तर यूनियन के नेतृत्व में कर्मचारियों ने मंगलवार को सचिवालय के समक्ष प्रदर्शन करते हुए सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। साथ ही मांगें पूरी न होने तक संघर्ष जारी रखने का एलान किया।
विज्ञापन

जिला अध्यक्ष वरिंदर ढोसीवाल और महासचिव हरजिंदर सिंह सिद्धू ने बताया कि कर्मचारियों ने कलम छोड़ हड़ताल करते हुए समूचा कामकाज ठप रखा। वहीं कर्मचारियों ने यूनियन के प्रदेश महासचिव जोगिंदर कुमार जीरा को डीसी फिरोजपुर द्वारा अवैध रूप से परेशान करने और झूठे केस में फंसाने का आरोप लगाते हुए कर्मचारियों ने डीसी फिरोजपुर के खिलाफ भी नारेबाजी की। कर्मचारियों ने कहा कि डीसी फिरोजपुर अपने पद का दुरुपयोग कर कर्मचारी को नाहक ही परेशान कर रहे हैं। इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कर्मचारी इसके विरोध में 02 मई को भी कलम छोड़ हड़ताल के तहत गेट रैली करेंगे। 03 मई को कर्मचारी सामूहिक छुट्टी लेकर फिरोजपुर में हो रही राज्यस्तरीय रैली में शामिल होने जाएंगे। मौके सुपरिंटेंडेंट नछत्तर सिंह, सुरिंदर कुमार, बलविंदर सिंह, जगतार सिंह, भोला राम, राजिंदर सिंह, राकेश कुमार, नसीब कौर, गुरदीप कौर उपस्थित थे। उधर, पावरकॉम कर्मचारियों ने भी मई दिवस पर मांगों के लिए दफ्तर परिसर में रैली की। साथ ही मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन


(संबंधित फोटो फाइल संख्या - 01एमकेआरपी01,02)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें