फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाल-ए-नगर निगम... आमदनी अठन्नी खर्चा रुपइया

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर निगम: आमदनी अठन्नी खर्चा रुपइया
विज्ञापन

मेयर राजा के नेतृत्व में हुई हाउस की पहली मीटिंग में निगम का हाल सामने आया
अमर उजाला ब्यूरो
जालंधर।
जगदीश राज राजा के मेयर बनने के बाद निगम हाउस की पहली मीटिंग सोमवार को निगम कार्यालय में हुई। इस मीटिंग में सामने आया कि निगम के बैंक खाते में महज 20 लाख रुपये जमा हैं, जबकि खर्चे कई करोड़ों रूपये में हैं। यानी आमदनी अठन्नी खर्चा रुपइया। निगम अपने आमदनी कैसे बढ़ाएगा मीटिंग दौरान इस पर कोई ज्यादा विचार-विमर्श नहीं हुआ। वहीं राजा ने वादा किया कि वह शहर को स्वच्छ रखने को पूरा प्रयास करेंगे और हर महीने निगम हाउस की मीटिंग जरूर बुलाएंगे।
मीटिंग में मेयर राजा ने सबसे पहले भाजपा के पार्षद मनजिंदर सिंह चट्टा को बोलने का मौका दिया। मेयर ने सभी कांग्रेसी पार्षदों से कहा कि सबसे ज्यादा बोलने का मौका विपक्ष के भाजपा-अकाली पार्षदों को दिया जाएगा, क्योंकि कांग्रेसी पार्षदों की समस्याओं को उन्होंने इस मीटिंग से पहले हुई विधायकों की बैठक में ही सुन लिया था। हाउस मीटिंग में कुल 33 प्रस्ताव रखे गए, जिसमें से कुछ प्रस्ताव को पेंडिंग रखकर बाकी सभी प्रस्ताव को पास कर दिया गया। पेंडिंग रखे गए प्रस्तावों पर विचार करने के लिए कमेटी बनाने की घोषणा की गई। कूड़ा उठाने के लिए नई खरीदी जाने वाले वाहनों और रिक्शा के प्रस्ताव को पेडिंग रखा गया। इसके अलावा वरियाणा डंप पर करीब 8 एकड़ नई जमीन खरीदने के प्रस्ताव को भी पेडिंग में रखा गया। इन दोनों प्रस्तावों पर विचार-विमर्श करने के लिए कमेटी का गठन होगी, जिसकी रिपोर्ट आने पर ही अगला फैसला लिया जाएगा। भाजपा-अकाली पार्षदों की गिनती कम होने की वजह से कोई ज्यादा हंगामा नहीं हुआ। थोड़ा बहुत हंगामा भी मेयर ने बार-बार यहीं बोल कर चुप करवा दिया कि सभी पार्षद परिवार का हिस्सा हैं।
विज्ञापन

सीनियर डिप्टी मेयर ने कहा कि निगम की शहर के कई पॉश इलाकों में खाली जमीनें हैं, जिनका कोई उपयोग कर आमदनी बढ़ाई जा सकती हैं। निगम कार्यालय के साथ लगती खाली जगह पर लोगों द्वारा पार्किंग की जाती हैं, अगर इसे पार्किंग बनाया जाये तो इससे निगम को अमदन होगी। इसी तरह मॉडल टाउन, तिलक नगर इत्यादि में निगम की खाली जमीनें पड़ी हैं।
कांग्रेसी पार्षद बलराज ठाकुर ने कहा कि नगर निगम के पुड्डा से करीब 4 करोड़ रुपये वसूलना बाकी हैं। कारण हैं कि निगम के पास कई पुड्डा अप्रूवड कालोनियां आ चुकी हैं, अभी तक इन कालोनियों में विकास कार्य नहीं हो पा रहा हैं। निगम को पुड्डा से बनते प्रोसेसिंग चार्ज वसूल कर अपनी आमदन करनी चाहिए। पुड्डा से करीब 4 करोड़ रूपये प्रोसेसिंग चार्ज वसूलना बाकी हैं।
भाजपा पार्षदों ने 14 करोड़ रुपये के पैच वर्क के घोटाले का मामला उठाया गया। पार्षद सुशील शर्मा ने कहा कि भाजपा-अकाली सरकार के कार्यकाल में विपक्ष की भूमिका निभाते हुए मौजूदा मेयर जगदीश राजा आरोप लगाते रहे थे कि 14 करोड़ रुपये का पैच वर्क घोटाला हुआ था, जिसकी जांच नहीं हो रही हैं। शर्मा ने कहा कि अब राजा खुद मेयर हैं और अब वह इस घोटाले की जांच कराएंगे। इसका सहीं जवाब देने की बजाए राजा यहीं बोलते रहे की पुरानी बातों को छोड़ा नएकाम पर ध्यान दो।
विज्ञापन


मीटिंग में उठीं यह समस्याएं
सीवरेज की सफाई के लिए वार्ड में सीवरेज मुलाजिमों को बढ़ाया जाए।
एलईडी स्ट्रीट लाईटों के काम को फिर से शुरू करवाया जाए।
निगम कार्यालय की बंद लिफ्ट को ठीक कराया जाए।
लावारिस कुत्तों को आतंक को कम करने के लिए ठोस कदम उठाए जाएं।
सुपर सेक्शन मशीनों से सीवरेज की सफाई करवाई जाए।
दूषित पानी की परेशानी दूर करने के लिए।
कूड़ा उठाने वाले वाहनों को ऊपर से कवर करवाया जाए।
पेयजल के लिए नए ट्यूबवेल लगाए जाएं।

हाउस मीटिंग में नहीं पहुंचा एक भी विधायक
मेयर राजा की पहली हाउस मीटिंग में कांग्रेस के पांचों विधायकों में से एक भी नहीं पहुंचा। राजा के अनुसार सभी विधायकों को मीटिंग में आने का न्यौता दिया गया था। विधायक क्यों नहीं पहुंचे, इसकी जानकारी नहीं। रविवार को कांग्रेसी विधायक परगट सिंह, बावा हैनरी, राजिंदर बेरी, सुशिल रिंकू ने पार्टी पार्षदों के साथ मीटिंग की थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें