सौ मीटर दौड़ में ईसीई विभाग की प्रीत कंवल अव्वल
मेहरचंद पॉलीटेक्निक कॉलेज में स्टाफ एथलेटिक मीट का आयोजन
अमर उजाला ब्यूरो
जालंधर।
मेहरचंद पॉलीटेक्निक कॉलेज में पहली संजय महाजन मेमोरियल स्टाफ एथलेटिक मीट का आयोजन किया गया। इसका उद्घाटन डीएवी मैनेजमेंट कमेटी के सचिव अरविंद घई ने किया। प्रिंसिपल डा. जगरूप सिंह ने कहा कि पूर्व सिविल विभाग के अध्यक्ष संजय महाजन की याद में यह मीट करवाई गई है। इसमें पुरुषों की 100 मीटर दौड़ में मेकेनिकल विभाग के सुशांत ने पहला और रोहित ने दूसरा स्थान हासिल किया।
इस तरह महिलाओं की सौ मीटर दौड़ में ईसीई विभाग की प्रीत कंवल ने पहला, कंप्यूटर विभाग की अविनाश ने दूसरा और पूनम ने तीसरा स्थान हासिल किया। इसके साध ही 200 मीटर पुरुषों की दौड़ में रोहित ने पहला, विशाल व साहिल ने दूसरा व तीसरा स्थान हासिल किया। इस तरह 200 मीटर की महिला दौड़ में अविनाश ने पहला, रोहनी ने दूसरा और पूनम ने तीसरा स्थान हासिल किया। रस्साकशी में राजीव भाटिया की टीम विजयी रही और महिलाओं में पूनम गुप्ता की टीम जीती। प्रिंसिपल डॉ. जगरूप सिंह ने इस आयोजन के लिए सभी को बधाई दी।