फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गलाड़ा ने जेबीसी व बलडोजर से तोड़ी अवैध कालोनियां

विज्ञापन
विज्ञापन
गलाडा ने तोड़ी अवैध कालोनियां
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फिरोजपुर।
ग्रेटर लुधियाना एरिया डेवलपमेंट अथारिटी (गलाडा) ने शनिवार को फिरोजपुर के सतियां वाला और आलेवाला रोड पर बनी अवैध कालोनियों पर जेबीसी चला कर तोड़ दी। कालोनियों के मालिकों ने प्रदेश सरकार के खाते में सीएलयू चार्ज व अन्य फीसें जमा नहीं कराई थीं।

यह कार्रवाई गलाडा के अधिकारी परमजीत सिंह गिल, अजय सूद, हरप्रीत सिंह सेखों, एसडीओ सूरज मनचंदा व जेई शशि भूषण की निगरानी में की गई। अधिकारी हरप्रीत सिंह सेखों ने बताया कि गलाडा ने लुधियाना, नवांशहर, मोगा, फिरोजपुर में अवैध कालोनियों को तोड़ने की मुहिम शुरू की है। ऐसे कालोनियों के मालिक सरकार के खाते में बनती फीस तक जमा नहीं कराते हैं। इसके अलावा कालोनियों में पीने के शुद्ध पानी, सीवरेज, सड़कें व स्ट्रीट लाइटे तक मुहैया नहीं कराते हैं और भोलेभाले लोगों को ऊंचे दामों पर प्लांट बेच देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी कड़ी में शनिवार को फिरोजपुर के सतियां वाला और आलेवाला रोड के आसपास बनी अवैध कालोनियों पर जेबीसी व बुलडोजर चलाए गए। एसडीओ सूरज मनचंदा ने बताया कि गलाडा की तरफ से जिले के संबंधित तहसीलदारों को पत्र जारी कर अवैध कालोनियों की रजिस्ट्री पर रोक लगाई गई है। इसके अलावा बिजली विभाग को भी आदेश दिए हैं कि अवैध कालोनियों में कनेक्शन न दिए जाए। अवैध कालोनियों पर शिकंजा कसा जा रहा है और ऐसी कालोनियों में प्लांट न लेने के लिए लोगों से अपील की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें