फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली का ट्रांसफार्मर हटाने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजली का ट्रांसफार्मर हटाने की मांग
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जालंधर। गांव रेरू स्थित भगवान शिव मंदिर के प्रवेश द्वार पर लगे बिजली के ट्रांसफार्मर से श्रद्धालुओं की जान को खतरा बना हुआ है। बरसात के मौसम में बिजली के खंभों में कई बार करंट आने लगता है। आजाद सोशल वेलफेयर सोसाइटी के प्रधान अमित शर्मा मोंटी, उपप्रधान बलवीर सिंह तेजी व पंजक कपूर, मंदिर कमेटी के प्रधान नीरज शर्मा, सदस्य दिलजीत सिंह, अमित शर्मा, बलवीर तेजी व पंकज कपूर ने कहा कि ट्रांसफार्मर को यहां से हटाने के लिए बिजली विभाग को कई बार लिखा जा चुका है। मगर कोई कार्रवाई नहीं हुई। बिजली विभाग की लापरवाही से कभी भी किसी श्रद्धालु की जान जा सकती हैं, जिसकी पूरी जिम्मेवारी विभाग की होगी। उन्होंने विभाग से मांग की है कि इस ट्रांसफार्मर को मंदिर से दूर हटाया जाए। उन्होंने चेतावनी दी है कि अगर उनकी मांगें नहीं मानी गई तो आजाद सोशल वेलफेयर सोसाइटी और मंदिर कमेटी की ओर से संघर्ष किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें