फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalandhar News: 120 लीटर बीयर और 8,800 प्रतिबंधित कैप्सूल बरामद, दो गिरफ्तार

Fri, 11 Sep 2026 06:14 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जालंधर। कमिश्नरेट पुलिस ने नशा तस्करी और अवैध कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने 120 लीटर अवैध ड्राफ्ट बीयर, आठ हुक्के और 8,800 प्रतिबंधित कैप्सूल बरामद किए हैं। इस दौरान दो आरोपियों को गिरफ्तार भी किया गया है।
विज्ञापन

यह कार्रवाई पुलिस कमिश्नर सतिंदर सिंह के दिशा-निर्देशों पर की गई। डीसीपी जांच मनप्रीत सिंह ढिल्लों की निगरानी में थाना डिवीजन नंबर आठ की टीम ने आबकारी निरीक्षक के साथ रेड की। पठानकोट चौक स्थित एक बिना लाइसेंस वाले हुक्का बार से आठ हुक्के और 120 लीटर ड्राफ्ट बीयर मिली। इसमें पचास-पचास लीटर के दो ड्रम और बीस लीटर का एक ड्रम शामिल था। पुलिस ने हुक्का बार मालिक शिवा ठाकुर को गिरफ्तार किया। उसके खिलाफ आबकारी और कोटपा अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया। दस सितंबर को थाना डिवीजन नंबर आठ की टीम ने नूरपुर कॉलोनी स्थित एसपी मेडिकोज पर जांच की। इस दौरान मेडिकल स्टोर से 8,800 प्रतिबंधित कैप्सूल बरामद हुए। इस मामले में पवन बजाज को गिरफ्तार किया गया। पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है। उनके आगे और पीछे के संपर्क सूत्र खंगाले जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें