अबोहर। दिल्ली की सीमाओं पर करीब एक महीने से धरना लगाए बैठे किसानों की मदद के लिए व्यापारी लगातार सामने आ रहे हैं। वीरवार को अबोहर की नई अनाज मंडी से 120 क्विंटल सूखी लकड़ियों से भरा एक कैंटर दिल्ली धरने के लिए भेजा गया। इसेे अकाली नेता सूबा सिंह बहादुरखेड़ा ने रवाना किया। इस दौरान भाकियू कादियां के कई पदाधिकारी भी मौजूद थे। किसान नेता मेजर सिंह मुरादवाला ने कहा कि केंद्र सरकार किसानों की मांगों पर गौर नहीं कर रही है। इसे देखते हुए किसानों ने भी प्रण लिया है कि जब तक सरकार तीनों कृषि कानूनों को रद्द नहीं करती तब तक वे नहीं लौटेंगे। किसानों को लंगर पकाने व आग जलाने के लिए सूखी लकड़ियों की जरूरत थी। इसे आरएलबी राइस मिल के संचालक सूबा सिंह बहादुरखेड़ा ने पूरा करते हुए 12 टन लकड़ियों का कैंटर भेजा है। किसान यूनियन ने उनका धन्यवाद किया है। इस मौके पर किसान नेता दर्शन सिंह दलमीरखेड़ा, ललित बांसल और जयदेव खोथ मौजूद थे।