बुधवार को जिले में कुल 12 नए कोरोना संक्रमित मामले आए। इनमें से एक मरीज होशियारपुर का रहने वाला है। नए मरीजों में चार पुरुष और चार महिलाएं हैं। एक मरीज फोकल प्वाइंट, एक चक्क हुसैना, एक सक्कूवाल, एक शहीद बाबू लाभ सिंह नगर, एक भार्गव कैंप, एक पदियाना, एक कैपिटोल अस्पताल व एक गुरदासपुर से है। जालंधर में कोरोना संक्रमितों की संख्या 725 पहुंच गई है, जबकि 22 लोग मौत का ग्रास बन चुके हैं।