फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैप्टन सरकार के खिलाफ भाजपा युवा मोर्चा 15 फरवरी को मनाएगा काला दिवस: सन्नी शर्मा

विज्ञापन
विज्ञापन
कैप्टन सरकार के खिलाफ भाजयुमो आज मनाएगी काला दिवस
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जालंधर। भारतीय जनता युवा मोर्चा पंजाब की तरफ से सभी जिलों में कैप्टन सरकार की नाकामियों को लेकर 15 फरवरी को काला दिवस मनाया जाएगा। यह जानकारी युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सन्नी शर्मा ने एक बैठक में दी। उन्होंने कहा कि इसी दिन कैप्टन अमरिंदर सिंह का पुतला जलाकर विरोध प्रदर्शन भी किया जाएगा। सन्नी शर्मा ने कहा कि कैप्टन सरकार ने विधानसभा चुनाव से पहले राज्य पंजाब की जनता को हर घर नौकरी, हर नौजवान को स्मार्ट फोन, बेरोजगारी भत्ता देने इत्यादि का वादा कर गुमराह किया था और सत्ता में आई थी। इसलिए कांग्रेस सरकार हर प्रकास से फेल साबित हुई है। बैठक के दौरान युवा मोर्चा के प्रदेश महामंत्री सलील कपूर, विनय महाजन, हनी कंबोज, अशोक दुग्गल, पंजाब मीडिया इंचार्ज अशोक सरीन हिक्की, युवा मोर्चा के जिला प्रधान संजीव मनी, भरत सिक्का और जिला मीडिया इंचार्ज अमित भाटिया मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें