फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेंगू से बीएसएफ जवानों को बचाने के लिए सेहत विभाग की टीम पहुंची सरहद

विज्ञापन
विज्ञापन
डेंगू से बीएसएफ जवानों को बचाने के लिए सेहत विभाग की टीम पहुंची सरहद
विज्ञापन

फिरोजपुर में 33 डेंगू के मरीज, शनिवार आठ नये डेंगू के मरीज मिले
घंने जंगल के चलते सरहद पर है मच्छरों का आतंक
जिले में 33 डेंगू के मरीज, शनिवार आठ नये मरीज और आए
अमर उजाला ब्यूरो
फिरोजपुर। सरहद पर फैले घने जंगल में बीएसएफ जवानों को डेंगू से बचाने के लिए सेहत विभाग की टीम सरहद पर पहुंची। बीएसएफ की पोस्टों पर पानी की टंकियों, गमलों, छतों की जांच कर जवानों को मच्छर जनित बीमारियों के लक्षण, उपाय व उपचार के बारे में विस्तारपूर्वक बताया। सरहदी हिस्सों में घंने जंगल, नालों का गंदा पानी से मच्छरों का हमेशा आतंक बना रहता है। फिरोजपुर में शनिवार को डेंगू के आठ नए मरीज सामने आने से मरीजों की संख्या बढ़कर अब 33 हो गई है।
मच्छरों के अनुकूल मौसम होने से मच्छरों का प्रकोप इन दिनों बढ़ता हुआ दिखाई दे रहा है। डेंगू पीड़ितों की संख्या में इस बार प्रदेश में पटियाला नंबर वन है जबकि गत वर्ष तीसरे नंबर पर संख्या बल में रहने वाले फिरोजपुर में इस बार जागरूकता के कारण मरीजों की संख्या मात्र 33 पहुंची है। पिछले साल इस समय तक यह संख्या पौने तीन सौ पहुंच गई थी। फिरोजपुर में छह अक्तूबर को जो आठ डेंगू के नए मरीज सामने आए हैं उसमें छह फिरोजपुर शहर व दो गांवों से हैं। फिरोजपुर में अमृतसरी गेट, बस्ती बलूचियावाली, गुरुरामदास नगर, बस्ती टैंकावाली, आजाद नगर, गांधी नगर, फिरोजपुर कैंट व दो गांव है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डेंगू के प्रकोप को देखते हुए सेहत विभाग की टीम ने जवानों की पोस्टों, उनके रहने वाली जगहों पर मच्छर जनित बीमारियों का प्रकोप रोकने के लिए निरीक्षण किया। पानी की टंकियों के ढक्कन खोलकर उसकी जांच की। सेहत विभाग की टीम में शामिल अमरजीत सिंह व महेन्द्रपाल सिंह ने बीओपी गट्टी हजात जहां पर बीएसएफ की बटालियन 29 के जवान तैनात है उन्हें डेंगू के लक्षण व उपाय के बारे में विस्तारपूर्वक बताया।
---------------------------
फोटो संख्या-06एफजेडआरपी01जे
कैप्शन--फिरोजपुर के ममदोट स्थित बीएसएफ की पोस्ट गट्टी हजात पर सेहत विभाग के कर्मी पानी की टंकियों का निरीक्षण करती हुई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें