कुमेते और काता सीखकर लौटी पंजाब की टीम
मसूरी में आयोजित दो दिवसीय नेशनल कैंप का हिस्सा बने
अमर उजाला ब्यूरो
कपूरथला। उत्तराखंड के मसूरी में आयोजित दो दिवसीय ऑल इंडिया रेनबुकन एडवांस कराटे डू कैंप में पंजाब की टीम कराटे की नई तकनीक कुमेते और काता सीख कर लौट आई है।
इंडियन रेनबुकन कराटे डू एसोसिएशन की ओर से आयोजित इस विशेष कैंप में जहां पंजाब के 22 युवा कराटे टीम ने हिस्सा लेकर खुद को नई तकनीक में पारंगत करने का मौका मिला। वहीं इससे उनका अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कराटे चैंपियनशिन में हिस्सा लेने का अवसर भी मिलेगा। सैनसुई रामलख ने बताया कि इस कैंप में सैनसुई नवीन कुमार के प्रतिनिधित्व में कपूरथला कराटे डू एसोसिएशन से हरजोत सिंह, जसकीरत सिंह, बलजीत कौर, बघेल सिंह, राजनवीर सिंह, अर्शप्रीत सिंह, भूपिंदर सिंह, मलकीत सिंह, हरपाल सिंह, हरप्रीत सिंह, लवप्रीत सिंह, जोबनप्रीत सिंह, हरमनदीप सिंह, शहबाज सिंह, शरणप्रीत सिंह, कर्मजीत सिंह, गुरविंदर सिंह, राहुल चौधरी, राशि, लता व मोहित कुमार ने कुमेत व काता तकनीक की जानकारी हासिल की। इस दौरान करवाए मुकाबले में पंजाब की टीम का प्रदर्शन उत्कृष्ट रहा। उन्होंने बताया कि इस कैंप में शियान अरविंद कुमार फिफ्थ डॉन ब्लैक ने बच्चों को एडवांस कुमेते और काता तकनीक की बारीकियों से रूबरू करवाया।