भाजपाइयों ने थाना सदर के समक्ष दिया धरना
जमीन की रजिस्ट्री के विवाद में गलती से पुलिस पीड़ित को ही पकड़ लाई थी
भाजपा नेताओं से बैठक करने के बाद पुलिस ने छोड़ा पीड़ित को
अमर उजाला ब्यूरो
फिरोजपुर। सदर थाने के गेट पर भाजपाइयों ने धरना लगाकर पुलिस-प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। धरना लगने के आधा घंटे बाद थाने पहुंचे एसएचओ ने भाजपाइयों की बात सुनने के बाद पीड़ित बलकार सिंह पुत्र सोहन सिंह वासी हांकेवाला को यह कहते हुए छोड़ दिया गया कि वह गलती से पकड़ लाई थी।
भाजपा जिला प्रधान देविंदर बजाज ने बताया कि कुछ दिन पहले बलकार सिंह ने किसी व्यक्ति को अपनी जमीन बेची थी। इसकी रजिस्ट्री करवाई जानी थी लेकिन खरीदार किसी कारण से जिस दिन राजिस्ट्री होनी थी वह तहसील नहीं पहुंचा। जबकि बलकार सिंह उस दिन वहां मौजूद रहा उसकी हाजिरी भी वहां दर्ज है। जमीन खरीदने वाले ने थाने में झूठी शिकायत दी है कि बलकार सिंह ने जमीन की रजिस्ट्री किसी और के नाम पर करवा दी है। बजाज ने बताया कि इस संबंधी थाना सदर एसएचओ गुरिदंर सिंह को पहले ही अवगत करवाया गया था। फिर भी पुलिस सोमवार को बलकार सिंह को घर से उठा लाई। इसलिए उन लोगों ने पुलिस की धक्केशाही के विरोध में थाने के गेट पर धरना लगा दिया। धरने के दौरान पहुंचे एसएचओ गुरिंदर सिंह ने बैठक के दौरान बलकार को यह कहते हुए छोड़ दिया कि बलकार सिंह को गलती से पकड़ा गया था।
----------------
फोटो संख्या-16एफजेडआरपी02
कैप्शन--फिरोजपुर सदर थाना के समक्ष भाजपा नेता धरना देते हुए।