फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो जगहों पर आग लगने से लाखों का सामान हुआ राख

विज्ञापन
विज्ञापन
दो जगहों पर आग लगने से लाखों का सामान हुआ राख
विज्ञापन

जालंधर। रविवार देर रात 2 जगहों पर आग लगने से लाखों का सामान जलकर राख हो गया। लेदर कांपलेक्स स्थित कंपीटेंट इंजीनियरिंग नामक फैक्टरी में रात 2:30 बजे लगी। फैक्टरी मालिक बलराज माखन ने कहा कि उन्हें सामने की फैक्टरी के मालिक का फोन आया था कि उनकी फैक्टरी में आग लगी है। आग लगने की सूचना तुरंत दमकल विभाग को दी गई। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की 2 गाड़ियां और थाना बस्ती बावा खेल की पुलिस मौके पर पहुंची। दमकल विभाग के अधिकारी राजिंदर शर्मा ने बताया कि सुबह 4 बजे आग पर काबू पाया गया। आग के कारणों का पता नहीं चल पाया है। इसके बाद सुबह 4 बजे के करीब बस स्टैंड के नजदीक स्थित बीड़ी-सिगरेट के खोखे को आग लगी है। सूचना मिलते ही तुरंत दमकल कर्मी मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाया गया। आग लगने के कारण सारा सामान जलकर राख हो गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें