फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किलानौ के खेत से तोप का गोला बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
खेत से तोप का गोला बरामद
विज्ञापन

फरीदकोट। यहां के गांव किलानौ के खेत में मिट्टी की खुदाई करते समय तोप का गोला का बरामद हुआ है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और छावनी क्षेत्र स्थित सैन्य अधिकारियों को सूचित किया गया। चूंकि यह क्षेत्र छावनी क्षेत्र से सटा हुआ है, ऐसे में संभावना है कि यह गोला सेना का ही हो सकता है, जिसके बारे में सैन्य अधिकारी जांच कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार किलानौ के किसान कपूर सिंह के खेत में मिट्टी निकालने का काम चल रहा था। मिट्टी उठाने के काम जुटे ट्रैक्टर ट्राली के चालक कश्मीर सिंह की नजर अचानक तोप के गोले पर पड़ी। मामले की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंचे पुलिस व सैन्य अधिकारियों ने पाया कि काफी पुराना यह गोला करीब 130 एम का है और बारूद से भरा हुआ है। इसमें फ्यूज नहीं लगा था। सैन्य अधिकारियों ने इसे डिस्पोज करने के लिए श्रीगंगानगर से अपनी टीम बुला ली है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें