सिगरेट के लिए महिला कैदी का हंगामा
जालंधर। सिविल अस्पताल में कपूरथला जेल से लाई गई एक महिला कैदी ने सिगरेट न मिलने पर वाहन के शीशे तोड़ दिए। उसने सिविल अस्पताल में जमकर हंगामा किया। एएसआई जसवीर सिंह ने बताया कि कुछ महीने से कपूरथला जेल में सजा काट रही मीनू वर्मा उर्फ तांबी को मंगलवार को जालंधर के सिविल अस्पताल में चेकअप के लिए लाया गया था। इस दौरान महिला कैदी ने पुलिसकर्मी से सिगरेट की मांग की। पुलिसकर्मी ने सिगरेट नहीं दिया तो महिला कैदी मीनू वर्मा ने कैदी गाड़ी के शीशे तोड़ दिए। किसी तरह उसे शांत कराकर चेकअप कराया गया।