खालसा कालेज में हुआ खिलाड़ियों का सम्मान
जालंधर। लायलपुर खालसा कालेज में खिलाड़ियों के लिए सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस आयोजन के आरंभ में कालेज प्रिंसिपल डा. गुरपिंदर सिंह समरा ने कहा कि खालसा कालेज का खेल विभाग अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी पैदा कर रहा है। उन्होंने कहा कि कालेज ने कई अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी देश को समर्पित किए हैं। कालेज ने तेजा सिंह समुंदरी ट्राफी 24 बार जीत कर इतिहास बनाया है। इस अवसर पर सूर्यभानू प्रताप सिंह को वुशु, वासू कुमार को कराटे, अजय कुमार को जूडो, गुरिंदरवीर सिंह को एथलेटिक, विजय कुमार को बाक्सिंग में बढ़िया प्रदर्शन के लिए नगद राशि के साथ सम्मानित किया गया।