फिरोजपुर से पंजाब डेमोक्रेटिक अलायंस का प्रत्याशी घोषित
फिरोजपुर। फिरोजपुर लोकसभा सीट से हंसराज गोल्डन पंजाब डेमोक्रेटिक अलायंस के प्रत्याशी घोषित किए गए हैं। छह राजनीतिक दलों वाले अलायंस के तहत फिरोजपुर सीट सीपीआई के खाते में आई है। प्रदेश की 13 लोकसभा सीटों में से अलायंस अब तक आठ लोकसभा हलकों से प्रत्याशियों की घोषणा कर चुका है। फिरोजपुर से किसी भी राजनीतिक पार्टी द्वारा प्रत्याशी के रूप में चुनाव मैदान में उतरने वाले हंसराज पहले प्रत्याशी हैं। हंसराज गोल्डन ने बताया कि वह 2007 में जलालाबाद विधानसभा क्षेत्र से पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ चुके हैं। वह किसान परिवार से आते हैं।
फोटो संख्या-15एफजेडआरपी01जे
कैप्शन--हंसराज गोल्डन