फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध फीस वसूली के विरोध में सचिवालय समक्ष प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

मुक्तसर। सरकारी कॉलेज के अनुसूचित जाति से संबंधित विद्यार्थियों से वसूली जा रही अवैध फीस के विरोध में पंजाब स्टूडेंट्स यूनियन के नेतृत्व में मंगलवार को विद्यार्थियों की ओर से मिनी सचिवालय के समक्ष प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन से पूर्व शहर में रोष मार्च निकाला गया। यह मार्च सरकारी कॉलेज से शुरू होकर शहर के विभिन्न बाजारों से होता हुआ सचिवालय पहुंचा। यहां पहुंचकर प्रदर्शन के बाद विद्यार्थियों ने एसडीएम को ज्ञापन भी सौंपा। प्रदर्शनकारी विद्यार्थियों ने कहा कि पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप योजना के तहत अनुसूचित जाति से संबंधित विद्यार्थियों की फीस माफ है। सरकार की ओर से बेवजह नोटिस निकालकर विद्यार्थियों को फीस भरने के लिए उकसाया जा रहा है। विद्यार्थी ऐसी स्थिति में फीसें भर पाने में असमर्थ हैं। जिला अध्यक्ष सुखमंदर कौर और सचिव सतवीर कौर ने कहा कि बेवजह ही अनुसूचित जाति विद्यार्थियों को परेशान किया जा रहा है। अनेकों विद्यार्थियों से जबरन वर्ष भर की फीस भरवा ली गई है। इसके बावजूद अब परीक्षा फीस की मांग भी की जा रही है। विद्यार्थी इसका मुकम्मल बायकॉट करते हैं। वह फीसें नहीं भरेंगे। प्रदर्शन में राजविंदर खोखर, सतनाम सिंह, जसप्रीत कौर, मनप्रीत कौर, सोनी कौर, हनप्रीत हनी, अर्शदीप सिंह समेत बड़ी संख्या में विद्यार्थी शामिल थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें