सुखमनप्रीत ने कराटे चैंपियनशिप में जीता गोल्ड
गिद्दड़बाहा (मुक्तसर)। पंजाब कराटे एसोसिएशन की ओर से वीरवार को खन्ना में आयोजित पंजाब स्टेट कराटे चैंपियनशिप 2019 में एस मोंटेसरी स्कू ल की छात्रा सुखमनप्रीत कौर ने स्वर्ण पदक हासिल किया है। यही नहीं सुखमनप्रीत समेत कुल आठ विद्यार्थियों ने उम्दा प्रदर्शन कर पुरस्कार हासिल किए। स्कूल लौटने पर मेधावी छात्र-छात्राओं का शानदार स्वागत हुआ। प्रदेश स्तर पर स्वर्ण पदक जीतने के बाद सुखमनप्रीत अब राष्ट्रीय कराटे चैंपियनशिप में भाग लेगी। ये चैंपियनशिप अप्रैल महीने के दूसरे सप्ताह में असम में आयोजित होगी। स्कूल के एमडी सतपाल शर्मा ने सुखमनप्रीत और अन्य छात्र-छात्राओं की सराहना करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।