29 स्थानों पर मिला डेेंगू का लारवा
अमर उजाला ब्यूरो
जालंधर। तंदुरुस्त पंजाब मिशन के अंतर्गत पानी से पैदा होने वाली बीमारियों की रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग व नगर निगम जालंधर की संयुक्त टीम को शहर में 29 अलग-अलग स्थानों पर डेंगू का लारवा मिला है। सुखजिंदर सिंह, मंजीत, राज कुमार, संजीव कुमार, गुरपाल सिंह के नेतृत्व वाली टीम ने करोल बाग, बशीरपुरा, गुरु नानकपुरा, न्यू अमर नगर, जेपी नगर व किशनपुरा में जांच की। जांच के दौरान टीम ने 439 घरों का दौरा करके 122 कूलरों, 129 बेकार कंटेनरों की जांच की। इसके साथ ही 759 कमरों में दवा का छिड़काव किया। मौके पर टीम ने लोगों को कूलरों और कंटेनरों को अच्छी तरह साफ-सुथरा करके प्रयोग के लिए कहा।