फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दलित समाज के स्टूडेंटस ने घेरा डीसी कार्यालय

विज्ञापन
विज्ञापन
दलित समाज के विद्यार्थियों ने घेरा डीसी ऑफिस
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जालंधर। बहुजन समाज पार्टी की विभिन्न जत्थेबंदियों के साथ दलित समाज के स्टूडेंट्स की ओर से डीसी दफ्तर का घेराव किया गया। इस दौरान जत्थेबंदियों के पदाधिकारियों ने डीसी वरिंदर कुमार शर्मा को मांगपत्र सौंपा। मांगपत्र में पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप के संबंध में कॉलेजों की ओर से फीस को लेकर की जा रही धक्केशाही की जानकारी दी गई। उन्होंने कहा कि पिछले कुछ दिनों से विभिन्न कॉलेजों की ओर से दलित समाज से संबंध रखने वाले स्टूडेंट्स को मानसिक तौर पर परेशान किया जा रहा हैं। सरकार की ओर से माफ की गई फीस मांग कर विद्यार्थियों को प्रताड़ित किया जा रहा है। इसका विरोध करने के लिए सोमवार को फिर से विभिन्न यूनियन इकट्ठा हुई है। उन्होंने कहा कि ऐसा नहीं कि उक्त मामला प्रशासन या सरकार के ध्यान में नहीं है। इस ओर गौर न करके विद्यार्थियों के भविष्य से खेला जा रहा है। यूनियन नेताओं ने कहा कि उक्त कॉलेजों के खिलाफ अगर प्रशासन व सरकार ने कोई कार्रवाई न की तो दलित समाज के लोगों को मजबूरन संघर्ष करना पड़ेगा। इस मौके पर राज कुमार, बलविंदर, पुरुषोत्तम, सतपाल मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें