फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इलेक्ट्रानिक शोरूम में भयानक आग से 32 लाख का नुक्सान

विज्ञापन
विज्ञापन
इलेक्ट्रानिक शोरूम में लगी भीषण आग
विज्ञापन

दमकल कर्मियों ने चार घंटे की मशक्कत के बाद पाया काबू
फरीदकोट और कोटकपूरा से पहुंचीं तीन दमकल गाड़ियां
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदकोट। मोहल्ला तालाब में रविवार रात इलेक्ट्रानिक शोरूम की दो मंजिला इमारत में आग लग गई। आग से शोरूम का तकरीबन सारा सामान ही जलगया। फायर बिग्रेड फरीदकोट व कोटकपूरा की तीन गाड़ियों ने करीब चार घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया और उसे आसपास के क्षेत्र में आगे बढ़ने से रोका।
विज्ञापन

शहीद भगत सिंह पार्क की बैकसाइड मोहल्ला तालाब ें स्थित वीके इलेक्ट्रानिक के संचालकों ने रविवार को बाबा फरीद मेले के चलते अपना शोरूम खोला था। देर शाम वह अपने घर पर चले गए थे। रात करीब 10 बजे शोरूम की पहली मंजिल से आग की लपटें निकलने लगी। सूचना मिलते ही दुकान के मालिक तुरंत शोरूम पहुंचे और उन्होंने लोगों की मदद से ग्राउंड फ्लोर से सामान को बाहर निकालना शुरू किया। मौके पर पहुंची फायर बिग्रेड की टीमों ने मिलकर आग पर काबू पाया। तब तक शोरूम की पहली व दूसरी मंजिल पर पड़े फ्रिज, कूलर, एलईडी, गीजर, मिक्सर जूसर, एसी इत्यादि सामान जल गया। शोरूम के मालिक विपन कुमार ने बताया कि आग लगने के कारणों का कुछ पता नहीं चल पाया। उन्होंने दावा किया अग्निकांड में उनका करीब 32 लाख रुपये का नुकसान हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें