फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली घर को आग लगने से तकरीबन बीस गांव की बिजली गुल

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजली घर में आग लगने से बीस गांवों में अंधेरा
विज्ञापन

फिरोजपुर, फरीदकोट व जीरा की फायर ब्रिगेड ने आग पर पाया काबू
दोपहर दो बजे लगी बिजली घर को आग
फिरोजपुर, फरीदकोट व जीरा की फायर ब्रिगेड ने आग पर पाया काबू
जल्द शुरू की जाएगी बिजली सप्लाई: एक्सईएन
अमर उजाला ब्यूरो
जीरा (फिरोजपुर)। बिजली घर खोसा दल सिंह वाला में वीरवार आग लगने से लगभग बीस गांवों की बिजली गुल हो गई। फिरोजपुर, फरीदकोट और जीरा की फायर ब्रिगेड ने दो घंटे की मशक्कत के बाद भीषण आग पर काबू पाया। पहले एक ट्रांसफार्मर को आग लगी उसके बाद दूसरा ट्रांसफार्मर भी आग की चपेट में आ गया। बिजली विभाग के अग्नियंत्र खराब पड़े थे, यंत्र ठीक होते तो आग पर शुरुआती दौर में ही काबू पाया जा सकता था।
जानकारी के अनुसार दोपहर लगभग दो बजे खोसा दल सिंह वाला बिजली घर में अचानक एक ट्रांसफार्मर को आग लगी। देखते-देखते आग ने भीषण रूप धारण कर लिया। इसी के साथ दूसरा ट्रांसफार्मर था वह भी आग की लपेट में आ गया। आग बुझाने के लिए फिरोजपुर, फरीदकोट व जीरा से फायर ब्रिगेड वाहनों को बुलाया गया। तीनों दमकल विभाग ने बड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। बिजली घर को आग लगने से लगभग बीस गांवों को बिजली की सप्लाई ठप हो गई। इस मौके पर एसडीओ राजिंदर सिंह, पुलिस चौकी इंचार्ज परमजीत सिंह, महिंदर प्रताप सिंह व मोहन सिंह उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, बिजली विभाग के एक्सईएन अमरजीत सिंह का कहना है कि बिजली घर से लगभग बीस गांवों को सप्लाई दी जाती है। सिंह ने कहा कि उनका प्रयास है कि जल्द से जल्द इन गांवों की बिजली सप्लाई शुरू की जाए। एक सवाल के जवाब में सिंह ने कहा कि अग्नियंत्र खराब होने की उन्हें कोई जानकारी नहीं है।

फोटो संख्या-26एफजेडआरपी01
कैप्शन--जीरा (फिरोजपुर) के बिजली घर खोसा दल सिंह वाला में लगी भीषण आग।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें