फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाथरूम में लगे एग्जास्ट फैन से परने का फंदा लगाकर हवालाती ने जान दी

विज्ञापन
विज्ञापन
बाथरूम में लगे एग्जास्ट फैन से परने का फंदा लगाकर हवालाती ने जान दी
विज्ञापन

आर्म्स एक्ट में बंद था मृतक, आज थी अदालत में पेश
अमर उजाला ब्यूरो
कपूरथला। थेह काजला स्थित माडर्न जेल में वीरवार की तड़के तीन बजे के करीब एक हवालाती ने बाथरुम में लगे एग्जास्ट फैन से परने का फंदा लगाकर जीवन लीला समाप्त कर ली। जब अन्य हवालाती बाथरूम गया तो उसने पंखे के साथ उसे लटके हुए देखा तो इसकी तुरंत सूचना माडर्न जेल के डाक्टर व जेल सुपरिंटेंडेंट को दी। उसे तुरंत कपूरथला के सिविल अस्पताल भेजा गया। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

मृतक हवालाती अरुण प्रसाद निवासी लधेवाली थाना नंगल जिला जालंधर 28 जून 2018 से आर्म्स एक्ट के मामले में माडर्न जेल में बंद है और उसकी अदालत में वीरवार को पेशी थी, लेकिन इसके पहले ही उसने वीरवार की तड़कसार बाथरूम में लगे एग्जास्ट फैन से परने का फंदा बनाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। जब बैरक नंबर 8 के कमरा नंबर 6 का हवालाती अमित मोगली बाथरूम में पहुंचा तो बाथरुम लटके हवलाती अरुण को देखा तो तुरंत बैरक के पुलिस कर्मी को जानकारी दी। जिसके बाद उसने डाक्टर और एसपी जेल एसपी खन्ना को जानकारी दी। थाना कोतवाली के एएसआई गुरमीत सिंह ने जेल में बंद हवालाती अमित मोगली के बयान पर कार्रवाई की और जेएमआईसी अदालत की जज पूनम कश्यप की मौजदूगी में डाक्टरों की टीम ने हवालाती का पोस्टमार्टम कर शव अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें