फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सभी केंद्रों के ध्यानार्थ -सतलुज दरिया सूखने से पाक की तरफ से हेरोइन तस्करी व घुसपैठ की आशंका बढ़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
सतलुज सूखने से तस्करी, घुसपैठ की आशंका बढ़ी
विज्ञापन

पाक की तरफ से भारत में प्रवेश कर रहे सतलुज दरिया में नहीं लगी फेंसिंग
बीएसएफ की ऐसे प्वाइंटों पर पैनी नजर: डीआईजी
अमर उजाला ब्यूरो
फिरोजपुर।
भारत-पाक अंतरराष्ट्रीय सीमा के साथ-साथ बह रहे सतलुज दरिया के सूखने से हेरोइन तस्करी व घुसपैठ की घटनाओं के बढ़ने की आशंका है। हरिके पत्तन हेड (हरिके पत्तन दरिया) से सतलुज दरिया जब हुसैनीवाला हेड की तरफ बढ़ता है तो सांप की तरह कई बार पाक में प्रवेश कर फिर भारत में बहता है। ऐसी जगहों पर फेंसिंग नहीं लगी है। दरिया के सूखने से ऐसी जगहों पर हेरोइन तस्करी व घुसपैठ की घटनाएं बढ़ सकती है।
सीमांत गांव मुठियांवाली और गांव कालू वाला (बीएसएफ की पोस्ट मस्तेके) के पास से पाकिस्तान की तरफ से सतलुज दरिया भारत में प्रवेश करता है। इन दिनों दरिया पूरी तरह सूख चुका है और जहां कहीं गहरे गड्ढे हैं, वहां पर थोड़ा बहुत पानी है, उसका स्तर भी तीन से चार फुट है। हरिके पत्तन से लेकर फाजिल्का तक सतलुज सात बार पाक में प्रवेश करता है और फिर भारत में घुसता है। ऐसे प्वाइंटों पर फेंसिंग नहीं लगी है। ऐसी जगह पर सरकंडों का जंगल भी है। यही जगह तस्करों के लिए तस्करी करने के लिए सुरक्षित भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कई बार तस्कर दरिया में पानी फुल होने के बावजूद भी ऐसी जगहों से तस्करी कर चुके हैं, जो बीएसएफ के हाथ भी नहीं लगे थे। इस बातों का खुलासा काउंटर इंटेलीजेंस की गिरफ्त में आए तस्करों ने पूछताछ के दौरान किया था। उधर, बीएसएफ के सीनियर प्रवक्ता डीआईजी आरएस कटारिया ने कहा कि पाकिस्तान की जिन जगहों से दरिया भारत में प्रवेश करता है, वहां पर बीएसएफ की पैनी नजर रहती है। मौजूदा समय में दरिया सूखा होने के कारण ऐसी प्वाइंटों पर और चौकसी बढ़ा दी गई है। ऐसी जगहों से हेरोइन तस्करी व घुसपैठ होने का कोई सवाल ही नहीं उठता है। बीएसएफ पूरी तरह सतर्क है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें